संसार

चीन में 800 से ज्यादा भ्रष्ट अधिकारियों को सजा

1437215484-9801

बीजिंग। कम्युनिस्ट देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अभियान के तहत पिछले साल में 800 से अधिक व्यक्तियों और 928 कंपनियों को रिश्वतखोरी के मामलों में सजा सुनाई गई।

सुप्रीम पीपुल्स प्रोक्यूटोरेट (एसपीपी) ने गुरुवार को बताया कि पिछले साल देश के अभियोजन दफ्तरों में 36 लाख से अधिक घूस से संबंधित मामलों की जांच की गई, जो 62.4 प्रतिशत अधिक है। इसमें बताया गया है कि कुल 817 लोगों को सजा दी गई है।

एसपीपी ने बताया कि जिनकी जांच की गई उनमें 91 प्रतिशत निजी उद्यमी थे। इनमें से 27 लाख से अधिक मामले बोली लगाने से संबंधित थे।

एसपीपी ने घूसखोरी के अभियुक्तों के खिलाफ प्रतिबंधित उपायों का आग्रह कर बोली लगाने और निर्माण परियोजनाओं में घूसखोरी को रोकने के लिए कई मंत्रालयों के साथ हाथ मिलाया है।

सरकारी समचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक दोषी पाने पर व्यक्ति और कंपनियां सरकारी परियोजनाओं में बोली लगाने के लिए अयोग्य हो जाएंगी। उन्हें परिचालन से रोका तक जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *