सोनीपतहमारे बारे मे

संघर्षशील चयनित जेबीटी को मंत्री कविता जैन ने दिया भरोसा

: सोनीपत  ( आदेश त्यागी घसौली 28 snp-1 )  कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौपते चयनित जेबीटी
संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल।
सोनीपत। चयनित जेबीटी संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को शहरी
स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन से मुलाकात करते हुए
ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चयनित जेबीटी शिक्षकों को जल्द नियुक्ति देने के लिए
उनकी आवाज उठाने की मांग की। इस पर मंत्री कविता जैन ने प्रतिनिधिमंडल को
आवश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उनके हितों की अनदेखी नहीं करेगी और अदालती
प्रक्रिया पर नजर बनाते हुए उनके पक्ष को कमजोर नहीं रहने देगी।
चयनित जेबीटी संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल में प्रोमिला कुमारी, नीतू,
राजबीर, पिंकी एवं मनीषा मंत्री कविता जैन के आवास पर पहुंचे। उन्होंने मंत्री
कविता जैन से मुलाकात कर अपना ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *