पानीपतहरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को गांव हथवाला में हरियाणा प्रदेश को उत्तर प्रदेश को जोडऩे वाले उच्च स्तरीय पुल की आधारशिला रखी

समालखा (DSC_8697 अनिश कौशिक ,( रमा देवी )  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को गांव हथवाला में हरियाणा प्रदेश को उत्तर प्रदेश को जोडऩे वाले उच्च स्तरीय पुल की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित यज्ञ-हवन में पूर्ण आहुति भी दी। इस अवसर पर एक पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के आवागमन में सुविधा तो होगी ही साथ ही साथ व्यापार के नए आयाम भी स्थापित होंगे। यह पुल प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर एक को उत्तर प्रदेश के स्टेट हाईवे नम्बर 57 से जोडने वाला अपनी तरह का पहला उच्च स्तरीय पुल होगा। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से प्रस्तवावित पुल के बारे में पूरी जानकारी ली और बनाए गए नक्शे का अवलोकन भी किया।
उन्होंने बताया कि सरकार ने लोगों की मांग पर तत्परता दिखाते हुए सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के युवा अधिकारियों की टीम ने केवल तीन दिन में तेजी से काम करके सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी की और जिसके फलस्वरूप आज दोनों प्रदेशों के नागरिकों को यह सौगात मिली है। इस पुल के बनने से दोनों राज्यों के करीब 60-70 गांवों के लोगों को फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *