सोनीपतहरियाणा

अस्पताल परिसर में शरारती तत्वों ने फाड़ दिया होर्डिंग से मुख्यमंत्री का फोटो  जिलाध्यक्ष व एसडीएम बोले होगी जांच 

सोनीपत इंडिया की दहाड़ , ( आदेश त्यागी )   27 snp-3 बरोदा मार्ग स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में लगा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का होर्डिंग शरारती तत्वों का निशाना बन गया। अज्ञात युवकों ने मुख्यमंत्री के आधे फोटो को फाड़ दिया। फाड़े गए होर्डिंग को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष व एसडीएम ने कहा कि होर्डिंग पर फोटो फाड़े जाने की जांच करवाई जाएगी।
दरअसल गोहाना के सरकारी अस्पताल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से दो साल सुदृढ़ अर्थव्यवस्था, सतत विकास, हरियाणा सरकार का अथक प्रयास, नारनौल में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब मंजूरी को लेकर बंधाई संदेशों के दो बड़े होर्डिंग लगा रखे है। एक होर्डिंग को जहां अस्पताल के अंदर घुसते ही बड़ी लोहे की ग्रीलों पर लगाया गया है, वहीं दूसरा होर्डिंग पुराने भवन पर लगाया गया था। पुराने भवन पर लगे होर्डिंग पर मुख्यमंत्री का फोटो शरारती त्तत्वों का निशाना बन गया और जहां तक अज्ञात युवकों का हाथ पहुंचा, वहां तक होर्डिंग पर छपे मुख्यमंत्री के फोटो को फाड़ दिया गया। अब भाजपा नेता व प्रशासनिक अधिकारी इस मामले को लेकर सख्ते में है।
बोले जिलाध्यक्ष
भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल ने कहा कि उनके संज्ञान में होर्डिंग से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फोटो फाड़े जाने का मामला नहीं था। अब वह इस होर्डिंग को जाकर खुद चेक करेंगे और जो भी इसके पीछे दोषी होगा उस पर उचित कार्रवाई के आदेश दिए जाएगें।
बोले एसडीएम
एसडीएम अजय कुमार ने कहा कि वह होर्डिंग की अभी जांच करवाते है और होर्डिंग से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आधे फोटो को फाड़े जाने की जांच की जाएगी कि इसके पीछे किसका हाथ हैं। अभी दूसरा होर्डिंग लगवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *