खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल स्टेडियमों की स्थापना : जांगड़ा
सोनीपत इंडिया की दहाड़ ब्यूरो
( आदेश त्यागी ) हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में स्वर्णिम कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी भी नहीं है, जिसे तराशने के लिए हरियाणा सरकार बड़े स्तर पर गांवों में खेल स्टेडियमों का निर्माण करवा रही है। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को इसका पूर्ण लाभ उठाना चाहिए। चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग खंड गोहाना के तत्वावधान में देवीलाल स्टेडियम में आयोजित ग्रामीण महिला खेल कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपस्थित महिला-पुरुषों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। जांगड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति बेहतरीन है, जिससे खेल-खिलाड़ी का भला हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष कदम उठाये हैं, जिससे युवाओं की खेलों में रूचि बढ़ी है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय और ओलंपिक खेलों में पदक विजेताओं को लाखों-करोड़ों रुपये की ईनाम राशि प्रदान की जाती है। चेयरमैन जांगड़ा ने कहा कि खेल स्टेडियमों की तरह युवाओं के लिए व्यायामशालाओं का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी खेलों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेना चाहिए। खेलों के क्षेत्र में बेटियों ने विशेष उपलब्धियां दर्ज की हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में में भी आगे बढऩा चाहिए। इससे कैरियर निर्माण को विकल्प भी मिलता है। इस दौरान चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा ने महिला खेल-कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेल स्पर्धाओं की विजेता महिलाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।