फतेहाबादहरियाणा

फतेहाबाद गणतंत्र दिवस मनाने बारे उपायुक्त ने ली बैठक

फतेहाबाद,इंडिया की दहाड़ ब्यूरो    04 DIPRO Ftb Photo 01 स्थानीय पुलिस लाईन में 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस बारे एक बैठक उपायुक्त एन के सोलंकी की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में हुई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, उपमंडलाधीश सतबीर सिंह जांगु, सीएमजीजीए चिराग गर्ग, डीडीएएच डॉ. काशी राम, डीएफओ नरेश रंगा, एलडीएम सीता राम सोनी, तहसीलदार नवजोत कौर, तहसीलदार मंदीप ढिल्लो, अधीक्षक वेद बाला सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद थे।
उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र राष्ट्रीय पर्व है और हम सब की यह जिम्मेवारी बनती है कि इस पर्व को हंसी-खुशी और हर्षोल्लास के साथ मनाए। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के अवसर पर विभिन्न विभागों की झाकियां भी निकाली जाएगी, जो केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का ब्खान करेंगी। 26 जनवरी को मुख्य अतिथि ठीक 9:58 बजे ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि वे समारोह के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें। इस अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए टीमों के चयन के लिए एडीसी, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग मिलकर कार्य करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि इस अवसर पर पीटी शौ, डंबल व स्काउट के बच्चों की एक लिस्ट प्रशासन को उपलब्ध करवाए और ईओ नगरपरिषद सभा स्थल पर झंडे लगवाना तथा शहर में साफ-सफाई आदि की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें और सजावट का कार्य जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा करवाया जाना है। 
गणतंत्र दिवस पर जिला ग्रामीण अभिकरण, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन मंडल विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर परिषद, परिवहन विभाग, अक्षय ऊर्जा विभाग, हैफेड व एलडीएम बैंक द्वारा विभिन्न योजनाओं की झांकियां भी निकाली जाएगी। उपायुक्त ने सभी विभागो से कहा कि वे अपने झांकी की थीम एसडीएम व डीआईपीआरओ कार्यालय को भेंजे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। उपायुक्त ने आदेश दिए कि कार्यक्रम की पायलेट रिहर्सल 18 जनवरी से पहले पूर्ण की जाए तथा गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस फाईनल रिहर्सल 24 जनवरी को स्थानीय पुलिस लाईन में करवाई जाए। उपायुक्त ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कमेटी को निर्देश दिए है कि वे भव्य और संदेश प्रदान सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *