सोनीपतहरियाणा

सोनीपत डब्ल्यूडी कर्मी मांगों को लेकर करेंगे आंदोलन

सोनीपत इंडिया की दहाड़ ब्यूरो  ( आदेश त्यागी )     हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन की गोहाना इकाई के सदस्यों ने गोहाना स्थित कार्यालय में बैठक की। यूनियन नेताओं ने सरकार पर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए अनदेखी का आरोप लगाया। यूनियन जल्द ही आंदोलन भी शुरू करेगी।
यूनियन के प्रांतीय सहसचिव जयभगवान पांचाल ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए गंभीर नहीं है। सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं कर हैं। हरियाणा के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। वेतन विसंगतियां भी दूर नहीं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 9 जनवरी को यूनियन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव होगा और वहां पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता गोहाना इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र नरवाल ने की। इस मौके पर ईश्वर दत्त शर्मा, राजबीर गुढ़ा, रमेश शर्मा, राजपाल, देवीराम, रणधीर कुंडू, जगदीश गामड़ी और दयानंद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *