सोनीपतहरियाणा

सोनीपत कर्ज माफ करवाने के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन 

सोनीपत इंडिया की दहाड़ ब्यूरो ( आदेश त्यागी )    भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले वीरवार को क्षेत्र के किसानों ने गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल प्रागण में रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार से मांग की कि सरकार उनके कर्ज को माफ करें। किसानों ने कहा कि अगर जल्द उनके कर्ज को माफ नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व कथूरा मंडल के अध्यक्ष कृष्ण मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि आपदाओं व सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान कर्ज में डूबने के बाद आत्महत्या करने को विवश होता जा रहा है। सरकार को किसानों के सभी कर्ज माफ करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पैसा न होने की वजह से न तो वह कर्ज चुका पा रहे हैं और न ही अन्य फसलों की ठीक ढंग से बुवाई व सिंचाई कर पा रहे हैं। नहरों में पानी नहीं है, डीजल मंहगा कर दिया गया है। जिससे खेतों की सिंचाई का कार्य बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि ऊपर से क्षेत्र में बढ़ती बेसहारा पशुओं की संख्या से फसल खतरे में है। वह पशुओं को पकड़े जाने की मांग भी प्रशासन से बार-बार कर चुके है, लेकिन प्रशासन द्वारा उनकी मांग को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ने की पैमेंट का भुगतान भी समय पर किसानों को नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर रघुबीर, अशोक मुंडलाना, बिजेंद्र, मुकेश, राजू आदि के अलावा किसानों ने रोष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *