आर्य कॉलेज में देवऋषि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान दिवस पर महामहिम राज्यपाल पानीपत में
प्रदेश के महामहिम राज्यपाल प्रो0 कप्तान सिंह सौलंकी शनिवार 13 मई को प्रात: 11 बजे विश्व संवाद केन्द्र द्वारा आयोजित स्थानीय आर्य कॉलेज में आयोजित तृतीय प्रदेश स्तरीय देवऋषि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान दिवस 2017 में बतौर मुख्यअतिथि भाग लेंगे।
जिलाधीश चन्द्रशेखर खरे ने दण्ड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 22(1) 23(2) के तहत कानून एवं व्यवस्था स्थापित करने के लिए विभिन्न स्थलो पर डयूटी मैजिस्ट्रेट लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार एसडीएम पानीपत विवेक चौधरी को आर्य कॉलेज कार्यक्रम स्थल पर, डीआरओ राजकुमार भौरिया को सैक्टर 13-17 स्थित हैलीपैड पर और तहसीलदार जिवेन्द्र मलिक को महामहिम राज्यपाल के कार काफिले के साथ डयूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है।

