आप सबकी दहाड़पानीपतहरियाणा

आगामी पिराई सीजन 2017-18 के लिए गन्ने की पिराई का लक्ष्य PANIPAT

    sugarsuger cane plant
आगामी पिराई सीजन 2017-18 के लिए गन्ने की पिराई का लक्ष्य 30 लाख क्विंटल रखा गया है जो कि आगामी माह नवम्बर 2017 के दूसरे सप्ताह से शुरू किया जाएगा। आगामी पिराई सत्र के लिए तैयारी आज से ही शुरू कर दी गई है। शुगर मिल के प्रबन्ध निदेशक बीरसिंह ने बताया कि पिराई सत्र 2016-17 के लिए 25 लाख क्विंटल गन्न की पिराई का लक्ष्य रखा गया था जोकि सरकार के निर्देशानुसार पिराई सत्र के दौरान ही बढ़ाकर 27.00 लाख क्विंटल कर दिया गया था जबकि इस दौरान मिल द्वारा 27.86 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई इससे स्पष्ट है कि मिल ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक गन्न की पिराई की। पूरे सीजन के दौरान मिल की 60 वर्ष पुरानी मशीनरी होते हुए भी गन्ने की पिराई का कार्य निर्बाध रूप से पूरा हुआ। किसानों की गन्न की पेमेन्ट का भुगतान भी अगले सप्ताह तक पूरा कर दिया जाएगा।
बीरसिंह ने बताया कि मिल का पिराई सत्र 2016-17 विगत 23 नवम्बर-2016 को सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर द्वारा शुभारम्भ किया गया था। यह पिराई सत्र विगत 15 मई तक कुल कार्य दिवस 174 दिन चला।  इस पिराई सत्र के दौरान मिल द्वारा 2,82,775 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया जोकि पिछले 60 वर्षो, सीजन 1556-57 से 2016-17 तक का द्वितीय उच्चतम रहा। उन्होंने मिल के अधिकारियों की मिटिंग में उक्त उपलब्धि के लिए मिल के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों व किसानों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *