आप सबकी दहाड़रोहतकहरियाणा

श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में बराबर विकास

0301

सहकारिता, मुद्रण एवं लेखन सामग्री तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है। वे आज अपने कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में बराबर विकास हो रहा है। प्रदेश में जनता के हित के कामों को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  देश तथा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। सरकार सबका साथ सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की सोच के साथ प्रदेश में कार्य कर रही है।  सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार की विकास की नीतियों एवं कार्यक्रमों के बदौलत  हरियाणा ने आज देश में विशेष स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि रोहतक को विकास की दृष्टि से देश में अग्रणी बनाना उनकी प्राथमिकता है और वे इस प्राथमिकता के तहत निरंतर लगे हुए हैं।
उ न्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का काम करने का तरीका पिछली सरकारों से भिन्न है, पिछली सरकारें क्षेत्रवाद, जिला अनुसार काम करती थी, वर्तमान सरकार 90 विधानसभा क्षेत्रों के अन्दर काम कर रही है। इतिहास में पहला ऐसा मुख्यमंत्री है जो हरियाणा के सभी हलकों के दौरे कर चुका है। इससे पहले मुख्यमंत्री चुनाव के समय वोट मांगने जाते थे वर्तमान का मुख्यमंत्री वोट मांगने नहीं जा रहा बल्कि नोट बांटने जा रहा है। इस ढाई साल के कार्यकाल के अन्दर सरकार ने जितने वायदे किये है। उनमे से अधिकांश पूरे किए गए हैं। शेष रहे गए वायदों को भी पूरा करने के लिए प्रयासरत है। हरियाणा को अढ़ाई साल के अन्दर विकास की पटरी पर ला दिया है।
श्री ग्रोवर ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश आज भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद व परिवारवाद मुक्त प्रदेश बन चुका है। वर्तमान सरकार क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास कर रही है। आज प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और परिवारवाद से ऊपर उठकर प्रदेश की अढ़ाई करोड़ जनता का एक परिवार बन चुका है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भूतपूर्व मुख्यमंत्रियों का इतिहास उठाकर देखें तो भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की सोच चौटाला तक विकास, भजन लाल का आदमपुर तक विकास, बंसी लाल का तोशाम तक और यहां के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा थे तो पूरे प्रदेश में जनता तंग थी। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा का काम है विपक्ष में अपना रोल करना। खाली बैठा है, आज कल कवि के रोल में ज्यादा आ गया है क्योंकि दस साल में उन्हें प्रदेश को लूटा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के मंत्री एवं विधायक अलग-अलग हिस्सा लेने की बात करते थे लेकिन वर्तमान के मुख्यमंत्री ने सबका साथ-सबका विकास से अढ़ाई साल के अन्दर एक अमिट छाप छोड़ी है।
तीन साल के अन्दर जो देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति आस्था जताई थी क्योंकि देश की जनता उस समय भ्रष्टाचार, विदेश नीति व सुरक्षा को लेकर तंग थी। इन तीनों मुद्दों से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में भातीय नागरिकों की एक पहचान बनाई। भूतपूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह के कार्यकाल के अन्दर अनेक प्रकार के घोटाले नजर आते थे। लेकिन वर्तमान सरकार के तीन साल के अन्दर भ्रष्टाचार का कोई भी मामला सामने नहीं आया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या राजरानी शर्मा, जिला सहमीडिया प्रभारी मनोज मक्कड़, मंडल अध्यक्ष सतीश रोहिल्ला व पंकज छाबड़ा, भाजपा नेता जोगेंद्र सैनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम राणा, सन्नी हंस, कपिल नागपाल, पंकज आनंद, अनिल नांदल, पदम ढुल व अंकुर अरोडा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *