माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भिवानी ने केरल बाढ़ राहत मदद के लिए चलाया अभियान
भिवानी, 22 अगस्त। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी जिला कमेटी भिवानी ने केरल में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए जन अभियान चला रखा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि केरल में भयंकर बाढ़ आई हुई है और300 से उपर लोग मर चुके हैं और 10 लाख लोग कैंपों में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। कम से कम लोगों की जानमाल का 20 हजार करोड़ से ज्यादा नुकसान हो चुका है। पार्टी जिला सचिव का. ओम प्रकाश ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार केरल राज्य सरकार के साथ भेदभाव कर रही है। जहां राज्य सरकार ने तुरंत राहत के लिए 26 सौ करोड़ रूपए की मांग की है। वहीं केंद्र सरकार ने मात्र 6 सौ करोड़ रूपए की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि केरल की बाढ़ एक राष्ट्रीय आपदा है और तमाम जनता को एकजुट होकर इस त्रासदी का मुकाबला करना चाहिए। तमाम पार्टियों और जनता, जनसंगठनों को राजनीतिक हितों से उपर उठकर संकटग्रस्त केरल की जनता की मदद करनी चाहिए। पार्टी ने भिवानी की जनता से आह्वान किया कि वह केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में ज्यादा से ज्यादा योगदान करें और इसके लिए जरूरत हो तो पार्टी जिला दफ्तर से भी सम्पर्क करे और किसी भी तरह की सामग्री के लिए सहयोग कर सक ते हैं। आज के जन अभियान में पार्टी नेता चंद्रभान, सज्जन कुमार सिंगला, रामफल देशवाल, हवा सिंह, फूलचंद, धर्मबीर बामला, अभिषेक शर्मा, ओम प्रकाश दलाल, भीम सिंह आदि शामिल थे।