Uncategorizedकरनालहरियाणा

सृजन, प्रेम और भाईचारे की भावना उत्पन्न करने का पर्व है ईद का त्यौहार :- मुख्यमंत्री मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारत त्यौहारों का देश है, यहां  की संस्कृति महान है, हर माह  में किसी न किसी त्यौहार को मनाने का मौका मिलता रहता है। त्यौहारों से शान्ति और सौहार्द के  नए वातावरण का सृजन होता है। उन्होंने कहा कि आज ईद का पर्व है ,प्रदेश की जनता को ईद  की हार्दिक शुभकामनाएं ,  यह त्यौहार प्रेम और भाईचारे की भावना उत्पन्न करने वाला पर्व है।
मुख्यमंत्री बुधवार को स्थानीय विश्राम गृह में प्रात: के समय पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस मौके पर करनाल मुस्लिम कमेटी के प्रधान शौक ीन राणा तथा अन्य सदस्य  मुसरफ राणा, नसीम खान, मोबीन राणा, सौयब अख्तर, साहिब राणा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मुंह मीठा करवाया,मुख्यमंत्री ने उन्हे ईद पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर असन्ध के विधायक बक्शीश सिंह विर्क, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र, हरियाणा सफाई आयोग के सदस्य आजाद सिंह,  भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश राणा, भाजपा कार्यकर्ता अशोक भंडारी व शमशेर नैन तथा जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा० आदित्य दहिया, पुलिस अधीक्षक एसएस भोरिया भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *