Main Storyअपराधराजनीतिहरियाणा

सांसद राजकुमार सैनी पर हुए हमले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओ में रोष

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संरक्षक सांसद राजकुमार सैनी देर शाम फिरोजपुर झिरका और हथीन क्षेत्र में हमले का शिकार हुए। हमले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओ ने सरकार को चेताया। समय रहते हमलवार काबू किये जाये और मामले की सि.बी.आई. जाँच हो। साथ ही सांसद राजकुमार सैनी के लिए जेड प्लस सुरक्षा की भी माग की गई।

पूरे प्रदेश में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जहा इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया, वही सरकार को चेताया और जल्दी से जल्दी राजकुमार सैनी पर हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ कर उन पर मामला दर्ज करने की मांग की। साथ में कहा कि अगर समय रहते हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सोमवार को पार्टी जिला स्तर पर प्रदर्शन धरने करेगी।

कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष नैब सिंह सैनी पटाक माजरा ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि सांसद सैनी पर पहले भी हमले होते रहे है लिहाजा इन हमलो के पीछे की साजिश का पर्दाफांस होना चाहिए। जिला अध्यक्ष नैब  सिंह सैनी पटाक माजरा ने मांग की कि सांसद राजकुमार सैनी को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

उधर सांसद सैनी के मुख्य राजनीतिक सलाहकार एनडी गुप्ता ने कहा कि इस हमले की साजिश के पीछे किन्ही बड़े चेहरों का हाथ हो सकता है। लिहाजा इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए। ताकि हमला करने वाले और साजिश करने वाले का खुलासा बेनकाब हो सके। उन्होंने  इस मामले की सि बी आई जांच की माग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *