कुरुक्षेत्रMain Storyहरियाणा

गुरुकुल कुरुक्षेत्र वार्षिक महोत्सव में महामहिम आचार्य देवव्रत के साथ योगी आदित्यनाथ करेंगे शिरकत

गुरुकुल कुरुक्षेत्र का 106 वां  वार्षिक महोत्सव  इस वर्ष  2 व 3 नवम्बर को गुरुकुल प्रांगण में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। गुरुकुल परिसर में वार्षिक महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुकुल के महोत्सव में ब्रह्मचारियों का जोश एवं हुनर देखने योग्य होगा।

महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता

गौरतलब है की गुरुकुल कुरुक्षेत्र के आचर्य देवव्रत इस वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। आचर्य जी ने ही अपने पुरुषार्थ एवं विवेक से गुरुकुल को नयी उचाई प्रदान की हैं  और गुरुकुल कुरुक्षेत्र को आज हरियाणा के सबसे बड़े विद्यालयों में स्थान दिलवाया हैं। इस समय आचार्य देवव्रत हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के पद को सुशोभित कर रहे हैं  एवं अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ एवं आचार्य देवव्रत
योगी आदित्यनाथ एवं आचार्य देवव्रत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि

महोत्सव में 2 तारीख की सायंकाल 3 बजे हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पधारेंगे। गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सैनी ने इंडिया की दहाड़ को सूचित करते हुए बतया कि , महोत्सव के मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ होंगे।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी 3 तारीख को प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक गुरुकुल प्रांगण में उपस्थित होंगे। गुरुकुल में पधारे जनसमूह को तो वो सम्भोदित करेंगे ही, साथ ही साथ गुरुकुल में चल रही शैक्षिक एवं जीरो बजट प्राकृतिक कृषि समेत चल रही विभिन्न गतिविधियों का भी निरक्षण करेंगे।

देखने योग्य होगा गुरुकुल का 106 वां महोत्सव

प्रधान कुलवंत सैनी ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। ये विभिन्न कार्यक्रम गुरुकुल कुरुक्षेत्र के ब्रह्मचारियों के अनुसाशन एवं शक्ति को प्रदर्शित करेंगे। दूसरी तरफ आर्ष महाविद्यालय के ब्रह्मचारियों के द्वारा प्रश्न व् उत्तर द्वारा ब्रह्मचारियों की बुद्धि क्षमता का भी प्रदशन किया जाएगा। गुरुकुल कुरुक्षेत्र प्रधान ने सभी व्यक्तियों से निवेदन करते हुए कहा की 2 व 3 नवम्बर को भरी संख्या में वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित महोत्सव में पधारे एवं गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वार्षिक उत्सव की शोभा बढ़ाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *