हर नेता अपने आपको बड़ा बताने की बातें कर रहा: डॉ पवन सैनी
कैथल, लाडवा विधायक डॉ पवन सैनी ने कहा कि प्रदेश में दोनों विपक्षी पार्टियां अपने वजूद के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। हर कोई नेता अपने आपको बड़ा बताने की बातें कर रहा है। गरीब अधिकार रैली करने वाली कांग्रेस को पिछले 60 साल में अभी तक गरीबों की याद नहीं आई। जब जनता से उनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया तो अब गरीबों की याद आने लगी है। लाडवा विधायक डा. पवन सैनी सोमवार को विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विधायक सैनी ने कहा कि जनता भाजपा के कार्यकाल व पिछले सरकारों के कार्यकाल में अंतर देखे कोई ऐसा काम नहीं है, जो पिछले सरकारो ने भाजपा से अच्छा किया हो। विधायक डॉ पवन सैनी ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया। कांग्रेस व इनेलो ने सत्ता में रहते हुए गरीबों के हकों को लूट का अपनी जेब भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार मं हिसार, कैथल, पेहोवा व अंबाला सीट पर कांग्रेस के चार मंत्रियोंं का कब्जा था।
चार मंत्री सरकार में होते हुए भी हिसार-चंडीगढ़ मार्ग बनाने में नाकाम रहे। भाजपा सरकार ने हिसार-चंडीगढ़ मार्ग बनाकर लोगों को राहत देने का काम किया है। जिस सरकार के चार-चार मंत्री आवाज ना उठा सके वह उनको जनता के हितों के बारे में बात करने का अधिकार नहीं है। विधायक सैनी ने कहा कि पिछली सरकारों के 48 साल के विकास पर वर्तमान सरकार का 48 माह का कार्यकाल अधिक भारी है। मौजूदा सरकार ने बिना किसी भेदभाव और क्षेत्रवाद के सबका साथ सबका विकास की भावना को बल देते हुए सभी 90 हलकों में समान रूप से विकास करवाया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सबका साथ-सबका विकास तथा हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूल मंत्रों को चरितार्थ करते हुए सभी क्षेत्रों में समान विकास करवाया जा रहा है तथा सभी वर्गों के कल्याण हेतू योजनाएं लागू की गई हैं। सरकार द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाते हुए ऑनलाईन योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान प्रदेश सरकार पूर्वजों के सपनों के हरियाणा का निर्माण करने में दिन-रात लगी हुई है। गत 4 वर्ष के शासन काल के दौरान प्रदेश से परिवारवाद, जातिवाद तथा क्षेत्रवाद के भेदभाव को समाप्त करते हुए प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
सरकार द्वारा प्रदेश के विकास की गति को कभी कम नही होने दिया जाएगा। पिछली सरकार ने लोगों को जाति में बांट था। हमने जातिवादी व्यवस्था को तोड़ा है। हरियाणा की जनता से हमे स्नेह मिला है। उज्वला योजना के तहत सभी गैस चूल्हा दिया गया। सरकार के स्तर पर मॉनिटरिंग हो रही है। जरुरतमदों को बैंक से लोन मिल रहा है। रोटी, कपड़ा, शिक्षा, स्वास्थ्य और मकान पर फोकस करते हुए हमने हरियाणा एक हरियाणवी एक का मंत्र दिया। पिछली सरकार के सिस्टम में भ्रष्टाचार था। लोग नेताओं और अधिकारियों के पीछ दौड़ लगते थे। हमने इसको समाप्त किया। पिछली सरकार ने 18 शहीदों के परिजनों को नौकरी दी। चार साल में हमने 258 नौकरियां दी।
विधायक सैनी ने कहा कि आयुष्मान भारत में हरियाणा पहले स्थान पर है। 265 हॉस्पिटल ऐसे हैं जिनको रजिस्टर किया गया। इसमें 5 लाख स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलता है। सभी श्रेणियों के साथ पत्रकारों को भी इसमें शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि 134 स्थान ऐसे हैं जो महाभारत और वेदों के समय के हैं, उनके विकास किया जा रहा है। किसानों के लिए जो योजनाएं हमने शुरू की है, कई प्रदेश हमे फॉलो कर रहे है। भावन्तर भरपाई योजना को सफल किया है। टेल तक हमने पानी पहुंचाया और फसल खराब होने पर मुआवजा दिया है। सरकार ने 4 साल में 44 नए कॉलेज खोले जिसमे 29 लड़कियों के लिए हैं बाकी को-एड खोले गए।
पवन सैनी ने कहा कि पिछली सरकारों में भाई भतीजावाद चलता था। भाजपा सरकार आते ही हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा दिया था। हरियाणा की जनता ने हमारे कार्यों पर मुहर लगाई है। पराली और पानी की कमी पर भी हम काम कर रहे हैं। सरकार ने घोषणा पत्र में 176 घोषणाए की थी जिनमे से 160 घोषणाएँ या पूरी की है या इन पर काम चल रहा थी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक गुज्जर , जिला महामंत्री संजय भारद्वाज , महिला जिलाध्यक्ष व नगर पार्षद ज्योति सैनी, जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल ,दीपक माथुर, सुनील सैनी, पार्षद एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य गोपाल सैनी, मूंदड़ी गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुभाष मूंदड़ी, मोहित राठी, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकमल ढांडा, जिला पार्षद प्रतिनिधि अनिल सैनी, सरपंच रामफल सैनी, सुरजीत सिंह, लीलू सैनी, रामनाथ, शशि सैनी, अशोक कुमार, अनिल कुमार, संदीप सीवन, एससी मोर्चा मोर्चा से पाला राम उपस्थित रहे।