हरियाणाकला-संस्कृति

जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित की बैंड प्रतियोगिता

लाडवा: जवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी में स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जयपुर संभाग के 56 विद्यालयों के 93 छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुगनी देवी स्कूल की प्राचार्या मीनाक्षी छाबड़ा ने दीप प्रज्जवलित कर मुख्यातिथि के रूप में किया। इस प्रतियोगिता में झुंझनू की टीम प्रथम स्थान पर रही।


मुख्यातिथि मीनाक्षी छाबड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि जीतने वालों से हारने वालों का महत्व अधिक होता है। उन्होंने बच्चों का अनेक संस्मरण सुनाते हुए उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने संगीत के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी। वहीं स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।


वहीं बैंड प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल द्वारा किए गए निर्णयानुसार झूंझनू राजस्थान की टीम प्रथम, करनाल हरियाणा की टीम द्वितीय तथा जोधपुर की टीम तृतीय स्थानों पर रही। वहीं स्कूल की प्राचार्या अमर कौर ने आए हुए सभी विद्यालयों के अध्यापकों व छात्रों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टॉफ उपस्थित था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *