मुख्यमंत्री के निजी सचिव अभिमन्यु ने विजेता खिलाडिय़ों को किया सम्मानित
पलड़ा में दो दिवसीय खेल महाकुंभ का हुआ समापन
झज्जर, गांव पलड़ा में विक्टोरिया क्रास विजेता स्व.उमराव सिंह की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय खेल महाकुंभ का समापन रविवार को सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ। राजीव गांधी खेल स्टेडियम परिसर में दो दिवसीय खेल महाकुंभ में लड़कें व लड़कियों की कबड्डïी, वालीवाल, रस्साकशी व दौड़ स्पर्धाओं का आयोजन हुआ जिसमें खिलाडिय़ों ने पूरा उत्साह के साथ भाग लिया। खेल महाकुंभ के आयोजन में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे मुख्यमंत्री के निजी सचिव अभिमन्यु ने विजेता खिलाडिय़ों व अतिथिगण का सम्मान किया और विजेता रही टीमों को पुरस्कृत किया। स्टेडियम परिसर में सजे सांस्कृतिक मंच से रविवार को सूफी गायक हंसराज हंस ने अपनी प्रस्तुति दी।
प्रदेश की नई खेल नीति खिलाडिय़ों के लिए वरदान
मुख्यमंत्री के निजी सचिव अभिमन्यु ने विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश की नई खेल नीति खिलाडिय़ों के लिए वरदान है। उन्होंने कहा कि बेहतर खेल मैदान व कुशल प्रशिक्षक के साथ खिलाडिय़ों की पौध तैयार की जा रही है और यही कारण है कि दुनिया भर में आयोजित अंतरराष्टï्रीय खेल स्पर्धाओं में हरियाणा के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन उम्दा होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे पलड़ा गांव निवासी हैं चूंकि उनकी यह भूमि विक्टोरिया क्रास विजेता स्व.उमराव सिंह सहित अनेक शूरवीरों की जन्मस्थली है। आज हम अपने पूर्वजों व महान विभुतियों के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के माध्यम से इस प्रकार की खेल गतिविधियां व अन्य कार्यक्रम वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि हैं।
खेल महाकुंभ में रविवार को हुई खेल स्पर्धाओं में लड़कियों की कबड्डïी प्रतियोगिता में मतलौडा की टीम ने प्रथम व पलड़ा गांव की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वालीवाल स्पर्धा में भालौट की टीम पहले व सलौधा की टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेता रहे खिलाडिय़ों को आयोजन समिति पदाधिकारियों व मुख्यमंत्री के निजी सचिव अभिमन्यु द्वारा पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया गया।