हरियाणाझज्जर

केएमपी सुगम यातायात के साथ कराएगा सौंदर्यकरण का अहसास : सोनल

उपायुक्त सोनल गोयल ने किया वेस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण


झज्जर जिला से निकल रहे वेस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेस वे (कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे) पर वाहनों के सुगम आवागमन की सभी सुविधाएं तत्परता से मुहैया हों, इसके लिए संबंधित अधिकारी गंभीरता से कदम उठाएं। यह निर्देश उपायुक्त सोनल गोयल ने दिए। वे सोमवार को वेस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण कर रही थी। उन्होंने बादली केएमपी टोल प्लाजा व आसौदा टोल प्लाजा सहित हाईवे के विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों के साथ रूककर स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए जरूरतानुसार साइन बोर्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि एक्सप्रेस वे पर कोई वाहन चालक दिशा भ्रमित न हो सके।


जनहितकारी सौगात


उपायुक्त सोनल गोयल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई इस जनहितकारी सौगात का झज्जर जिला सहित पूरे उत्तर भारत का दक्षिणी भारत से सीधा जुड़ाव हो रहा है। विकास योजना को समर्पित किया गया यह केएमपी एक्सप्रेस वे जिले के लिए भी विकास की धुरी साबित हो रहा है और हाईवे पर इकोनोमिक व इंडस्ट्रियल कोरिडोर विकसित होने से विकासात्मक स्वरूप के साथ जिले की पहचान कायम होगी।


उन्होंने बताया कि केएमपी एक्सप्रेस वे पर सोलर सिस्टम से लाइटें जलेंगी और आसौदा टोल के समीप सोलर प्लांट भी स्थापित होगा। इतना ही नहीं सौंंदर्यकरण की दृष्टिï से भी यह केएमपी एक्सप्रेस वे अनायास ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। टोल प्लाजा के समीप विकसित हो रहे फाऊंटेन पार्क इस हाईवे का विकासात्मक रूप दिखा रहे हैं। उपायुक्त ने हाईवे पर हस्तशिल्प के अनूठे संगम के साथ लगी मूर्तियों को भी हरियाणी संस्कृति की द्योतक बताया और कहा कि अन्य राज्योंं से आने वाले लोगों को इस केएमपी वे पर हरियाणवी संस्कृति की छंटा देखने को मिल रही है। उन्होंने बादली गांव के एक्जिट प्वाइंट पर बादली-नजफगढ़ मार्ग पर ब्रेकर बनवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।


केएमपी हाईवे पर नियमित पुलिस पेट्रोलिं


उपायुक्त गोयल के निरीक्षण के दौरान संबंधित हाईवे अधिकारियों ने बताया कि केएमपी हाईवे पर नियमित पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है और दुर्घटना की स्थिति में घायलों को प्राथमिकता से उपचार मुहैया हो इसके लिए टोल प्लाजा पर एंबुलेंंस की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया और जरूरतानुसार संपर्क मार्गों की जानकारी देने के लिए दिशा सूचक बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं।


                                                                                                                                                                                                                                                                         इस मौके पर एडीसी सुशील सारवान, एसडीएम बेरी राहुल नरवाल, एसडीएम बादली त्रिलोकचंद, पीडब्लूडी विभाग के एसई बलराज सिंह, एचएसआईआईडीसी के वरिष्ठï प्रबंधक सुरेंद्र देशवाल, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन के.एस.पठानिया व प्रदीप गोयल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *