26/11 Mumbai Terror Attack: ऐसे दहली थी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई
मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमले को 10 साल पूरे होने वाले हैं। साल 2008 में उस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे।
औद्योगिक राजधानी मुंबई में 10 साल पहले एक ऐसा आतंकी हमला हुआ था जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। पाकिस्तान से पानी के रास्ते कुछ आतंकी मुंबई में दाखिल हुए और 26 नवंबर 2008 को भारत का यह शहर खून से लाल कर दिया। यह भारत पर हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला था जिसने दुनिया को अमेरिका में हुए 9/11 हमले की याद दिला दी। इस हमले में 160 से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और इस घटना से देश में खौफ का गंभीर वातावरण छा गया था।
हमले के बाद पता चला था कि इस हमले में पाकिस्तान में मौजूद हाफिद सईद के संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। इस संगठन के 10 ट्रेनिंग प्राप्त आतंकियों ने 60 घंटों तक देश की आर्थिक राजधानी को दहशत में रखा था। यहां हम आपको मुंबई पर 26/11 हमले की टाइमलाइन के बारे में बताने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार हमले में 166 लोग मरे थे और 600 से ज्यादा घायल हुए थे।
लेकिन इसके बाद भी आतंकियों ने कई बार भारत को निशाना बनाया। कई बार भारत आतंकी हमलों से दहला। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आतंकी हमलों के बारे में बताने जा रहे हैं-
- साल 2010 में पुणे में एक मशहूर जर्मन बेकरी पर हमला हुआ। इस हमले में 17 लोगों की मौत हुई और 60 लोग घायल हुए थे।
- 2010 में यहां घाट पर दूध के एक कंटेनर में बम छिपाकर रखा गया था। यह घाट ऐतिहासिक दशाश्वमेध घाट के पास स्थित है। इस धमाके में 2 लोगों की मौत हुई और 30 लोग घायल हुए।
- 2011 में दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर बम धमाका हुआ। इस हमले में 15 लोगों की मौत हुई और 80 लोग घायल हुए।