उत्तर प्रदेश

यूपी: शक के चलते पत्नी और चार बच्चों पर हमला

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के घुंघटेर क्षेत्र एक व्यक्ति ने शक के चलते पत्नी और चार बच्चों पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद खुद भी जहर खा लिया। गंभीर हालत में सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है, जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवारर को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घुंघटेर निवासी लव कुश अपनी पत्नी पर शक करता था। रात नशे की हालत में उसने सोते समय पत्नी और चार बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और बाद में खुद भी जहर खा लिया।

घटना की जानकारी जब घर के अन्य लोगों को मिली तो उन्होंने सभी धायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बाराबंकी जिला चिकित्सालय भेज दिया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान डेढ़ वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गई जबकि तीन बच्चे और उसकी पत्नी का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *