Main Storyराजनीति

देश की सुरक्षा पर खतरा पैदा करने वालों को भाजपा जबाव देने में सक्षम : खट्टर

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा के हाथो में देश पूरी तरह से सुरक्षित है और देश पर खतरा पैदा करने वालो को भाजपा जबाव देने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर एयर स्ट्राईक पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और इसके लिए विशेष तौर पर सेना बधाई की पात्र है, जिसने पाकिस्तान को करारा जबाव दिया। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और प्रत्याशियों के चयन को लेकर उनका मन टिटौला।

बताया जा रहा है कि रोहतक सीट को लेकर कई प्रत्याशियों के नाम की चर्चा चल रही है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से इस बारे में विचार सांझा किए। बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल कैनाल विश्राम गृह पहुंचे और पत्रकारो से रूबरू हुए। उन्होंने दावा किया भाजपा दस की दस सीटे जीतेगी। उन्होंने कहा कि आज जन जन ने मन बना लिया है कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी, इसके लिए कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श चल रहा है।

इसके बाद मुख्यमंत्री हुड्डा काम्पलेक्स स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे और करीब डेढ घंटे से अधिक समय तक कार्यकर्ताओं के बीच रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खासतौर पर रोहतक सीट पर प्रत्याशी के नाम को लेकर भी चर्चा की। बताया जा रहा है कि प्रत्याशियों को लेकर पैनल को अंतिम रूप दिया जा रहा है और उसके बाद केन्द्रीय चुनाव समिति इस पर फैसला लेगी। कार्यकर्ताओं की राय का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। खास बात तो यह है कि प्रत्येक सीट पर छोटे से छोटे कार्यकत्र्ता से सलाह ली जा रही है।

इससे पहले मदवि में भी भाजपा ने प्रदेशस्तरीय बैठक कर कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति बनाई थी। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर एक एक कार्यकर्ता से इस बारे में विचार सांझा किए। उनके साथ सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व शमेशर खरकडा, अजय बंसल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *