ऑनलाइन भर सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स,जानिए पूरी खबर
फरीदाबाद। शहरवासियों को अब अपना संपत्ति कर जमा करवाने के लिए नगर निगम में बाबुओं के पास धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। वे अपने घर बैठे ही ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। नगर निगम ने 2.62 लाख संपत्ति करदाताओं का डाटा ऑनलाइन कर दिया है। कोई भी व्यक्ति साइट पर जाकर अपने नाम, पते या फिर संपत्ति आईडी से बकाया संपत्ति कर की जानकारी लेकर उसका भुगतान कर सकता है।
नगर निगम पिछले काफी समय से संपत्ति कर के डाटा को ऑनलाइन करने के प्रयास में जुटा हुआ था, मगर कोई न कोई तकनीकी खामी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। निगमायुक्त डॉ. यश गर्ग ने इस साल अप्रैल तक संपत्ति कर को ऑनलाइन करने के लिए सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को हिदायत दी थी। इसके बाद से प्रकि्रया शुरू हुई