हरियाणा

कलयुगी ससुर ने अपनी ही पुत्रवधू को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज

चरखी दादरी-कलयुग है और यहां कुछ भी हो सकता है। ऐसा हम नहीं बल्कि आजकल के रिश्ते जिस तरह से तार-तार हो रहे हैं। उन सभी बातों पर ये कहावत बिलकुल सटीक बैठती है। मामला हरियाणा के चरखी दादरी का हैं जहां एक कलयुगी ससुर ने अपनी ही पुत्रवधु को हवस का शिकार बना डाला।

 विवाहिता ने पति और ससुर पर अप्राकृतिक यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दी है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। महिला पुलिस अधिकारी सुनीता ने बताया कि दादरी के एक गांव की महिला ने अस्पताल में दाखिल होकर एक शिकायत दी है।
जिसमें पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन शोषण और ससुर पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद महिला का मेडिकल करवाया गया है वहीं महिला की हालत सही नहीं है जिसके चलते बयान दर्ज नहीं किये जा सके हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला को छुट्टी मिलते ही बयान दर्ज करवाए जाएंगे और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *