जगमोहन आनंद बन सकते हैं मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर
चंडीगढ़- हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर से प्रदेश में अपने मीडिया कोर्डिनेटर नियुक्त कर सकते है। पहले भी इस तरह के मीडिया कोर्डिनेटर नियुक्त किए गए थे। बताया जाता है कि पूरे प्रदेश में दो-तीन मीडिया कोर्डिनेटरों की नियुक्ति संभव है। ऐसे लोगों को मीडिया कोर्डिंनेटर के तौर पर तैनात किया जा सकता है जिनकी मीडिया के साथ अंडरस्टैंडिंग है। अभी इस कड़ी में करनाल से भाजपा के पूर्व जिला प्रधान जगमोहन आनंद का नाम सामने आ रहा है। आने वाले दिनों में जगमोहन आनंद को मुख्यमंत्री मीडिया कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
इससे पहले भाजपा के पूर्व जिला प्रधान का नाम प्रदेश की किसी चेयरमैनी के लिए लिया जा रहा था, लेकिन संगठनात्मक बदलाव के बीच सीएम कार्यालय से नई नियुक्तियां नहीं हो सकीं। अब जब प्रदेश में किसान आंदोलन चरम पर है और किसान जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे है तो ऐसे में मुख्यमंत्री को ऐसी टीम की जरूरत है तो मीडिया में सरकार के नकारात्मक प्रचार की कम कर सकें और सरकार का पक्ष रख सकें।