कला-संस्कृतिअंबालाकरनालकुरुक्षेत्रकैथलखेलगुरुग्राम (गुड़गांव)चंडीगढ़जींदझज्जरदिल्लीनूह मेवातपंचकूलापंजाबपलवलपानीपतफतेहाबादफरीदाबादबिहारभिवानीमनोरंजनमहेंद्रगढ़यमुनानगरराजस्थानराज्यरेवाड़ीरोहतकशिक्षासाहित्‍यसिरसासोनीपतहरियाणाहिमाचल प्रदेशहिसार

गंगोत्री की दो चोटियोंं पर फतेह करेगी हरियाणा की छोरी, पढ़ें आगे

राष्ट्रपति द्वारा एडवेंचर के सबसे बड़े तेनज़िंग नोर्गे अवॉर्ड से सम्मानित हरियाणा  की छोरी अब कुछ ऐसा काम करने जा रही है। हरियाणा के गांव फरीदपुर की बेटी पर्वतारोही अनीता कुंडू कल से   हिंदुस्तान के दो पर्वतों की चढ़ाई करने जा रही है। जो की हरियाणा के लिए ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के लिए गर्व की बात है।

रूदुगैरा और गंगोत्री-३ नामक के ये दो पर्वत शिखर उत्तराखंड में है। रुदुगैरा की ऊंचाई 5800 मीटर है, वहीं गंगोत्री-३ की ऊंचाई 6700 मीटर है। ये दोनों ही टेक्निकल माउंटेन है। अनीता ने बताया कि मेरा ये अभियान 20 से 25 दिनों का रहेगा। ये दोनों ही टेक्निकल माउंटेन है। अनीता ने बताया कि वह आज 3 दिन की यात्रा करके गंगोत्री पहुंच गई हैं। कल से चढ़ाई शुरू होने वाली है।

2 अनिता कुण्डू  के सभी अभियानों पर करोड़ों रुपए खर्च आता है, ये सभी राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की कंपनी SIS उठाती है। क्योंकि सिन्हा ने अपनी ने अनिता को अपनी बेटी के रूप में अडॉप्ट किया हुआ है। उन्होंने अनिता को अपनी सभी कम्पनी, स्कूल, सस्थाएं, हिंदुस्थान समाचार समूह आदि का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। भारत सरकार ने हाल ही में अनिता को तेनज़िंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड, हरियाणा सरकार ने नारी शक्ति पुरुस्कार, कल्पना चावला अवार्ड, सर्वोत्तम महिला पुलिस अवॉर्ड से भी अनिता को सम्मानित किया गया है।

सैकड़ों संस्थाए, समूह, संगठन अनिता को सम्मानित कर चुके हैं। अनेकों यूनिवर्सिटी, संस्थाओं आदि ने अनिता को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया हुआ है। एक पर्वतारोही के साथ-साथ अनिता एक मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी जानी जाती है। हिंदुस्तान के हर कोने में उनको सुनने के लिए बुलाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *