घर से बाहर निकलते ही बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, पढ़िए कहां का है मामला
हरियाणा के रोहतक में सुबह का सनाटा उस समय मातम में तब्दील हो गया जब सुबह ही बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जिले के लाखनमाजरा थाना क्षेत्र के गांव बैंसी में तड़के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मूलरूप से सोनीपत जिले के गुमाणा गांव निवासी 60 वर्षीय रणबीर कई साल से बैंसी गांव में रहता था। वह सुबह सुबह बुजुर्ग अपने घर से बाहर निकल रहा था, तभी हमलावरों ने उसे गोली मार दी। जानकारी के अनुसार हमलावर कार में सवार होकर आए थे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए और पुलिस को इस वारदात की सूचना दी। सूचना मिलने पर लाखनमाजरा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
FSL इंचार्ज डा. सरोज दहिया ने भी मौके पर निरीक्षण किया। जांच में सामने आया है कि रणबीर के बेटे और बेटी की शादी हुई थी। दोनों का ससुरालियों के साथ भी विवाद चला हुआ है। पुलिस इस एंगल से भी जांच पड़ताल कर रही है। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।