11 राज्यों की इन 58 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी, NDA ने बनाई बढ़त, हरियाणा में कांग्रेस आगे
बिहार विधानसभा चुनाव के साथ आज मंगलवार 10 नवंबर को 11 राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणाम भी आने वाले हैं। मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और 7 अन्य राज्यों में विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे जारी है। एमपी में मतगणना 28 सीटों पर जारी है। जिसमें शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार का भाग्य अधर में लटका हुआ है। इन उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए दांव ऊंचे हैं। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के लिए लोकप्रियता का परीक्षण होगा। गुजरात में जून में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से कई सीट खाली हो गई थी। हालांकि चुनावों के नतीजों का राज्य में विजय रूपानी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की स्थिरता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यहां आठ सीटों, मणिपुर में चार सीटों और हरियाणा के बरोदा की एक सीट पर वोटों की गिनती जारी है।