अगर बर्तन है झूठे तो सावधान
14 नवंबर (इंडिया की दहाड़ ब्यूरो) अगर किसी के घर में बर्तन झूठे पड़े हैं। बदलती दिनचर्या के अनुसार अक्सर लोग ज्यादा रात को बर्तन धोना पसंद नहीं करते और झूठे बर्तनों को शैंक में रख देते हैं। ऐसे घरों में भी लक्ष्मी जी कभी निवास करना पसंद नहीं करती। जिन लोगों को अपने घरों में झूठे बर्तन रखने की आदत है और वे रात को झूठे बर्तन ये सोच कर शैंक में छोड़ देते हैं कि सुबह उठ कर धो लेंगे या सुबह काम वाली आ कर बर्तन धो लेगी तो ऐसे लोगों को और भी सचेत रहने की जरूरत है। ऐसे घरों में मां लक्ष्मी कभी आना पसंद नहीं करती और उन घरों में दरिद्रता बनी रहती है। इसके पीछे का विज्ञान भी है कि अगर लोग रात को सोने से पहले झूठे बर्तन धो कर नहीं सोते तो रात को उन बर्तनों में बैक्टिीरिया भी पनपता है। इतना ही नहीं ऐसे घरों में बीमारी का भी वास होता है। इसलिए जरूरी है कि दिन भर के काम निपटाने के साथ साथ रात को बर्तन धो कर सोना भी बेहद जरूरी है।अगर इस दीपावली आप द्ररिता और गरीबी से मुक्ति पाना चाहते है तो इस दीपावली से पहले ये संकल्प जरूर लें कि रात को सोने से पहले घर से सभी झूठे बर्तन धो कर ही सोएंगे। अगर घर मंे कोई बीमार है या रात को बर्तन न धोने का कोई विशेष कारण है तब आप झूठे बर्तनों को पानी की भरी बाल्टी में डाल सकते हैं। मान्यता है कि घर में बर्तन खड़कने यान घर में क्लेश का सबसे बड़ा कारण झूइे बर्तन ही होते हैं!