अपराधअंबालाकरनालकुरुक्षेत्रकैथलगुरुग्राम (गुड़गांव)जींदझज्जरनूह मेवातपंचकूलापलवलपानीपतफतेहाबादफरीदाबादभिवानीमहेंद्रगढ़यमुनानगररेवाड़ीरोहतकसिरसासोनीपतहरियाणाहिसार

हरिसिंह चौक पर महिला पर गंडासी से किया हमला, कार में फरार हुए बदमाश

पानीपत- 14 नवंबर (इंडिया की दहाड़ ब्यूरो) हरिसिंह चौक पर रात 12:30 बजे बातचीत के बहाने बुलाकर एक महिला पर कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। सिर, मुंह पर गंडासी के कई वार कर आरोपित फरार हो गए। थाना किला पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

बिल्लू कॉलोनी की बाला ने बताया कि वीरवार रात को वह घर पर थी। रात लगभग साढ़े 12 बजे खून से लथपथ एक महिला दौड़कर उसके घर में घुस गई। उसके मुंह और सिर से खून बह रहा था। उसने आनन-फानन जख्मी महिला को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर महिला की गंभीर हालत देख उसे पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। दोपहर तीन बजे से महिला के पास फोन आ रहे थे।

बाला ने बताया कि जख्मी महिला ने अपना नाम दर्शना निवासी अर्जुन नगर बताया था। उसने ही दर्शना को वीरवार को सुबह कॉलोनी में कमरा दिलाया था। दोपहर लगभग दो बजे से कोई रोडवेजकर्मी दो हजार रुपये देने के लिए दर्शना को कॉल कर रहा था। रात लगभग 12 बजे दर्शना हरिसिंह चौक पर गई। वहां सफेद रंग की कार में सवार बदमाशों ने दर्शना पर हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर है। वह बोल नहीं पा रही। फिलहाल महिला के नाम या हमले के कारणों का पता नहीं चला है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *