एग्जाम में आए कम नंबर, छात्रा ने निगल लिया जहरीला पदार्थ
17नवंबर (इंडिया की दहाड़ ब्यूरो) पढ़ाई में कमजोर होने से परेशान 15 साल की लड़की ने जहर निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को दे दिया। वहीं 174 की कार्रवाई की है।
गांधी नगर थाना प्रभारी अनिल राणा ने बताया कि कैंप निवासी 15 साल की नेहा 10वीं में पढ़ती थी। उसके एग्जाम में कम नंबर आए थे। उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
परिजन उसे अस्पताल में लेकर गए। वहां लड़की की मौत हो गई। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।