पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन का निधन, दिल्ली में कोरोना की वजह से हुआ निधन, दिल्ली में ही हुआ अंतिम संस्कार
17नवंबर (इंडिया की दहाड़ ब्यूरो) हरियाणा के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन का निधन हो गया। दिल्ली के अस्पताल में देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। उनको 2 दिन पहले ही दिल्ली अस्पताल में रेफर किया गया था। इससे पहले उनका इलाज पानीपत के अस्पताल में चल रहा था। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में परिवहन मंत्री थे। पानीपत ग्रामीण सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीते थे। और उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया था। जिसके बाद उन्हें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें परिवहन मंत्री बनाया था।
वह इससे पहले 1996 में चौधरी बंसीलाल सरकार के वक्त जीते थे। और उन्होंने सरकार को समर्थन दिया था। ओमप्रकाश दोनों ही प्रत्याशी के रूप में जीते थे। कंबोपुरा के पूर्व सरपंच की खुदकुशी के मामले में उनका नाम सीबीआई जांच के बाद उन्होंने 2014 में चुनाव नहीं लड़ा। इसके बाद 2019 राजनीति में हुए।