अन्यअंबालाकरनालकुरुक्षेत्रकैथलगुरुग्राम (गुड़गांव)जींदझज्जरनूह मेवातपंचकूलापलवलपानीपतफतेहाबादफरीदाबादभिवानीमहेंद्रगढ़यमुनानगररेवाड़ीरोहतकसिरसासोनीपतहरियाणाहिसार

दो दिन छायेगी धुंध, चलेगी शीत लहर

25 नवंबर,2020 (इंडिया की दहाड़ ब्यूरो) प्रदेश में अब ठंड लगातार बढ़ेगी। बुधवार से धुंध सताने लगेगी। आने वाले एक सप्ताह में धुंध के साथ दिन के समय भी ठंडक बनी रहेगी। शीतलहर चलेगी। अगले 24 घंटे में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में धुंध छाने की संभावना है। 25 और 26 नवंबर को बादल छाए रहेंगे। इसके बाद शीत लहर चलेगी। प्रदेश में मंगलवार को फरीदाबाद में रात का तापमान सबसे कम रहा यह 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में न्यूनतम तापमान 6 .8 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार और रोहतक का तापमान 7.2 डिग्री रहा। किया गया यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अफगानिस्तान के रास्ते एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में दस्तक देगा, जिसके असर से पहाड़ों में बर्फबारी होगी और मैदानी इलाके ठंडे होंगे। जिससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *