आप सबकी दहाड़

दिव्यांगों को रजाई और गद्दे भेंट कर मनाया मकर सक्रांति का त्योहार*

जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कार्यो में अग्रशर जे सी आई भिवानी के सदस्यों ने आज मकर सक्रांति के शुभ अवशर पर दिव्यांग स्वाभिमान चेरिटेबल ट्रस्ट भिवानी को रजाई व गद्दे भेंट किये। जे सी आई भिवानी के सदस्यों को जब पता चला कि इस ट्रस्ट द्वारा नेत्रहीन महिलाओं को रोजगार का प्रशिक्षण मुफ्त दिया जाता है और यंहा पर रजाई और गद्दों की आवक्षयता है तो सदस्यों ने इस संस्था को मकर सक्रांति के त्योहार पर रजाई ओर गद्दे भेंट किये।

जे सी आई भिवानी के सचिव अमित बंसल ने बताया कि हिन्दू धर्म मे मकर सक्रांति पर जरूरतमंदों की सेवा करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। जे सी आई भिवानी जरूरमन्दों की सहायता के साथ साथ समय समय पर समाज हित में अनेको कार्यक्रम करती रहती है। इस वर्ष ठंड बहुत ज्यादा है जिसको देखते हुए उनकी संस्था द्वारा नववर्ष पर सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडियाल की अद्यक्षता में जरूरतमंद परिवारों को रजाई ओर कम्बल भेंट कर इस कार्यक्रम की शरुआत की थी। जिसके बाद लोगो को ठंड से बचाने के लिए संस्था के सदस्यो द्वारा रात को अनेको स्थान रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड ओर सामान्य हॉस्पिटल में कम्बल व रजाई का वितरण किया है

। इस मौके पर दिव्यांग स्वाभिमान ट्रस्ट के सदस्यों के साथ जे सी आई भिवानी से सचिव अमित बंसल,रमेश बंसल,सचिन सिंगला,राजीव मित्तल,अरुण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *