मा. रामपाल स्वामी को पितृशोक
अध्यापक संघ के प्रधान मा. रामपाल स्वामी के पिता स्वामी स्योनाराण लीडर (76) का गत 25 फरवरी को ह्रदयगति रूकने से देहांत हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए 9 मार्च बुधवार को जिले के गांव ढाबढाणी में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेगा।
उनके निवास स्थान पर शोक प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। सोमवार को शोक प्रकट करने वालों में खण्ड शिक्षा अधिकारी अग्रोहा सुनिता भाकर, कृषि विज्ञान केन्द्र हिसार के डाक्टर रामकिशन पटेल, पूर्व वित्त मन्त्री स्वर्गीय हीरानंद आर्य की धर्म पत्नी बीरमती,बीजेपी जिला उपाध्यक्ष रमेश लालावास,सतबीर सरपंच चंदा बास, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सोमदत्त शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ के खण्ड प्रधान प्रदीप,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहानी के प्रचार्य सुरेश जांगडा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोलागढ़ के प्राचार्य नरेंद्र सैनी,
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढ़ाब ढ़ाणी के प्राचार्य दलबीर सिंह, मास्टर नेतराम,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लेंघा के सीम बृजमोहन, चन्दा बास के मुख्याध्यापक प्रवीण शर्मा,राजकीय कन्या उच्च विद्यालय देवराला के मुख्याध्यापक गजेंद्र सिंह,हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की राज्य सचिव सरोज शास्त्री,हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की राज्य उप प्रधान शुशील देवी,हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सचिव रामपाल रामबास, बाबा विचार नाथ, बाबा पुर्ण दास, दिनोद के पूर्व सरपंच सतबीर सिंह, एमडीएम खण्ड प्रधान उर्मिला देवी, लोहारू कांग्रेस प्रधान शीशराम मेंचू, लोहारू से बीजेपी नेता रोहतास लाम्बा, बिहारी लाल ढ़ाणी टोडा आदि थे।