आसरा फाउंडेशन के बच्चों ने आशियाना में केक काट सभी को खिलाया खाना
माँं पापा का तो सिर पे हाथ काफी होता है, पर दादा दादी की तो सिर्फ दुआ ही काफी होती है। आसरा फाउन्डेशन ने आशियाना वृद्धाश्रम जाकर अपने छह महीने पूरे होने की खुशी आशियाना में मौजूद सभी दादा और दादी के साथ मनाई।
फाउन्डेशन के बच्चों ने सभी के साथ केक काटा। वृद्धाश्रम में रह रहे सभी ने आसरा के बच्चों को आशीर्वाद दिया। बड़े होकर तरक्की करो, खूब अच्छे से पढ़ो लिखो और बड़ों का आदर सम्मान करो साथ ही अपने माँ पिता का नाम रोशन करो और भी खूब आशीर्वाद दिये और आश्रम के लोगों ने कहा की हमने ऐसे बच्चों को पहले कभी नहीं देखा। वहां जाकर बच्चों को नया अनुभव हुआ।
आसरा फाउंडेशन हमेशा ऐसे बहुत काम करता है और करता रहेगा। इनका यही मकसद है, दूसरों की मदद करते हुए आगे बढ़ना । आशियाना में केक काट सभी को खाना खिलाया गया। सभी को फुल स्लीव टी शर्ट , गर्म पानी की बोतल और गर्म पट्टी दी गई। उन सभी के साथ टाइम स्पेंड करके बच्चों को बहुत अच्छा लगा। आसरा फाउंडेशन सभी से कहना चाहता है कि हमें बड़ों का सम्मान करना चाहिए और बड़ों की अहमियत समझनी चाहिए।
आसरा फाउंडेशन 9वीं से 12वीं क्लास के बच्चों का ग्रुप है, बहुत छोटी उमर के बच्चे इसे चला रहे हैं। आसरा फाउन्डेशन से अनवी शिंगला, राघव अरोड़ा, ध्रुव गांधी, कार्तिक सिंगला, लविश ग्रोवर, सहज गोयल, खुशी मित्तल, ब्रह्मजोत सिंह सेठी, दुर्गेश रावल, केतकी कपूर मौजूद रहे।