सोनीपतहरियाणा

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

सोनीपत इंडिया की दहाड़ ब्यूरो ( आदेश त्यागी )    पानीपत हाइवे स्थित सिरसाढ़ मोड़ के निकट तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव सलारपुर माजरा निवासी राजपाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से गांव सिरसाढ़ आया था। काम पूरा होने के बाद वह वापस लौट रहा था। जब वह पानीपत हाइवे स्थित सिरसाढ़ मोड़ के पास पहुंचा तो पानीपत की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में राजपाल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने सरकारी अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *