सोनीपत पुलिस ने दो पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई
सोनीपत इंडिया की दहाड़ ब्यूरो ( आदेश त्यागी ) आज एक सादे समारोह में लघु सचिवालय के सभागार में जिला सोनीपत के वरिष्ठ अधिकारियों एंव जवानों ने सेवानिवृत होने वाले दो पुलिस अधिकारियों को उनकी लम्बी सेवाओं के उपरान्त भावभीनी विदाई दी और उनके उतम स्वास्थ्य की कामना करते हुये उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की।
इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुये जिले के दो पुलिस अधिकारियों जिनमें उपनिरीक्षक धर्मबीर सिंह, व बलगानन्द शामिल है। 35 वर्ष से लेकर 37 वर्ष तक अपनी लम्बी सेवाएं देकर आज सेवानिवृत हुये है। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक अश्विन शेणवी ने सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारियों को उपहार देकर सम्मानित किया तथा इन द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं का उल्लेख करते हुये उनके उतम स्वस्थ जीवन की कामना भी की। इस दौरान जिला मुख्यालय उप पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक खरखौदा प्रदीप कुमार, आर्यन चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक सोनीपत, उप पुलिस अधीक्षक गन्नौर औमप्रकाश, कल्याण निरीक्षक श्री रामबीर सिंह, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार, लेखा अधिकारी, मुख्य लिपिक करनैल सिंह, सैना क्लर्क रविन्द्र कुमार, जिला पुलिस सूचना अधिकारी उप निरीक्षक राजबीर मान, उप निरीक्षक प्रकाशचन्द, भगवान, आचरण पंजी लिपिक
सोमदत, सिपाही जसमेर,, महिला सिपाही रितू, एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
सोमदत, सिपाही जसमेर,, महिला सिपाही रितू, एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।