संसार

सुनामी चेतावनी केंद्र का निर्माण कर रहा है चीन

बीजिंग। चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनका में एक सुनामी चेतावनी केंद्र का निर्माण कर रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने विवादित क्षेत्र में इस निर्माण को मंजूरी दे दी है।
के प्रमुख वांग हांग ने एक कार्यक्रम से इतर बताया कि इस केंद्र का निर्माण दक्षिण चीन सागर में किया जा रहा है।

सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के अनुसार उन्होंने कहा कि वास्तव में इसका परिचालन शुरू हो चुका है और दक्षिण चीन सागर के आसपास के देशों समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यहां से सुनामी की चेतावनी पूर्व में जारी भी की जा चुकी है।  उन्होंने कहा कि इस परियोजना को संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी मिल चुकी है। विवादित दक्षिण चीन सागर में वास्तव में यह केंद्र किस स्थान पर स्थित है, वांग ने इस बात का खुलासा नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *