कुरुक्षेत्रपानीपतहरियाणा

निशानेबाजी में गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने जीते 3 मैडल

दहाड़ न्यूज़,कुरुक्षेत्र :Gur KKR   51वीं हरियाणा स्टेट स्कूल गेम्स टूर्नामेंट की निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में गुरुकुल के निशानेबाजों ने 3 पदक हासिल किये। यह जानकारी देते हुए गुरुकुल के शूटिंग कोच बलबीर सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन 17 से 19 सितम्बर तक फरीदाबाद में हुआ।
प्रतियोगिता में हरियाणा के 16 जिलों के लगभग 300 निशानेबाजों ने भाग लिया। गुरुकुल की ओर से जतिन आर्य ने गोल्ड मैडल, चिराग आर्य ने सिल्वर मैडल तथा मुकुल आर्य ने ब्रांज मैडल प्राप्त कर गुरुकुल का गौरव बढ़ाया। इन निशानेबाजों का चयन हैदराबाद में होने वाली नेशनल स्कूल गेम्स में हुआ।
गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, सह-प्राचार्य शमशेर सिंह ने मैडल प्राप्त करने वाले सभी निशानेबाजों को मिठाई खिलाकर बधाई व आशीर्वाद दिया। साथ ही प्रशिक्षक बलबीर सिंह की पीठ थपथपाई। प्रधान कुलवंत सिंह सैनी ने कहा कि छात्रों की अनथक मेहनत, कठोर परिश्रम और प्रशिक्षक बलबीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन के चलते ही गुरुकुल शूटिंग रेंज के निशानेबाज जहां जाते है, अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *