राजनीतिचुनावजींदहरियाणा

एन्हांसमेंट के नाम पर उगाही कर रही है सरकार : नवीन जयहिंद

हजारों करोड़ का घोटाला,किसानों व सैक्टर वासियों को लूट रही सरकार

केजरीवाल 25 को जींद में करेंगे आंदोलनकारियों का समर्थन

जींद । आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा है कि हरियाणा सरकार एन्हांसमेंट के नाम पर उगाही कर रही है जिसे आम आदमी पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं करेगी। हरियाणा सरकार के विरूद्ध आंदोलन कर रहे प्रदेश के सैक्टर वासियों का समर्थन करने के लिए आगामी 25 नवंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जींद आ रहे हैं।


आज यहां पत्रकारों से बातचीत में आप अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा सरकार एन्हांसमैंट के नाम पर न केवल हजारों करोड़ रुपए का घोटाला कर रही है बल्कि किसानों व सैक्टर वासियों को भी लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में सीधे तौर पर उगाही कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


सरकार के विरूद्ध संघर्ष में लोगों के साथ आप


नवीन जयहिंद ने हरियाणा के सैक्टरों में रहने वाले लोगों द्वारा किए जा रहे एन्हासमेंट के विरोध का समर्थन करते हुए कहा कि सैक्टर वासियों ने अब सरकार के विरूद्ध आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। जिसके चलते आम आदमी पार्टी इस लड़ाई में प्रदेश के सभी सैक्टर वासियों के समर्थन का ऐलान करती है। जयहिंद ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के लोगों द्वारा किए जा रहे इस संघर्ष में समर्थन करने के लिए आगामी 25 नवंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जींद में आ रहे हैं। जहां वह सैक्टर वासियों द्वारा आयोजित जनसभा को न केवल संबोधित करेंगे बल्कि सैक्टर वासियों की समस्याएं भी सुनेंगे। आप अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में पिछले चार साल से सत्ता संभाल रही भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इस सरकार ने काम नहीं बल्कि कांड किए हैं। जिसका हिसाब जनता चुनाव में लेगी।


विज के लिए मोहल्ला क्लीनिक में बैड बुकजब चाहे आकर करवाएं डिलीवरी


हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर की गई प्रेगनेंसी टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि समूचा हरियाणा जानता है कि अनिल विज का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। लेकिन अब यह भी पता लग गया है कि उन्हें कई तरह की अन्य समस्याएं भी हैं। जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में अनिल विज के लिए बैड बुक करवा दिया है वह जब चाहें वहां भर्ती होकर अपनी डिलीवरी करवा सकते हैं। यही नहीं आम आदमी पार्टी अनिल विज के दिमाग का उपचार करवाने के पर आने वाला खर्च भी वहन करने को तैयार है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *