अपराधउत्तर प्रदेश

विदेशी युवती ने गाइड पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा शर्मसार हुई। दरअसल, यहां विदेशी युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने गाइड पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


घटना, थाना महावन क्षेत्र की है। युवती साउथ अफ्रीका की रहने वाली है। चार दिन पहले अपने आंटी और अंकल के साथ मथुरा घूमने आई थी। ये लोग यहां एक होटल में ठहरे हैं। ब्रज घूमने के लिए इन लोगों ने एक गाइड किया। उसे गाइड ने धोखा दे दिया और युवती के साथ बलात्कार किया।


विदेशी युवती का आरोप है कि रविवार रात को गाइड ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह पीडि़त युवती अपने अंकल-आंटी के साथ थाना महावन पहुंची और पुलिस से शिकायत की। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


मेडिकल चेकअप कराने के लिए थाना पुलिस पीडि़त युवती को जिला अस्पताल लेकर आई है। जहां युवती ने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया। फिलहाल युवती अस्पताल में ही है। पुलिस उसे समझाने का प्रयास कर रही है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *