Main Storyदिल्ली

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा रैली को लेकर गोपाल नगर में हुआ विचार-विमर्श

16 दिसंबर को रामलीला मैदान में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रैली में करेंगे शिरकत


दिल्ली महिला मोर्चा की 16 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली की तैयारियों को लेकर नजफगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन प्रकाश शर्मा ने गोपाल नगर वार्ड में पार्षद अंतिम सूरज गहलोत के कार्यालय पर कार्यकर्ता बैठक  को सम्बोधित किया।


नजफगढ़ विधानसभा के गोपाल नगर वार्ड में आयोजित बैठक में नजफगढ़ जिला अध्यक्ष शर्मा ने 16 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली भाजपा रैली की तैयारियों के लिए गोपाल नगर वार्ड महिला मोर्चा की बैठक मे  आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 पार्षद अंतिम सूरज गहलोत ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में होने वाली रैली में समस्त नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र व गोपाल नगर वार्ड से भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित होंगी और रैली को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

पार्षद अंतिम सूरज गहलोत ने कहा कि 16 दिसंबर की रैली को लेकर महिला मोर्चा व समस्त वार्ड वासियों में खासा उत्साह व जोश है और गोपाल नगर वार्ड व समस्त नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में महिलाएं इस रैली में भाग लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *