शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा करेंगे क्राफ्ट और सरस मेले का उदघाटन
कुरुक्षेत्र । अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 में विश्व की संस्कृति के बहुरंग नजर आएंगे। इस महोत्सव में अलग-अलग देशों की संस्कृति के रंग बिखरने से कुरुक्षेत्र की फिजा में भी विभिन्न प्रदेशों और देशों की महक फैलेगी। इसका एहसास महोत्सव में आने वाले पर्यटक को खुद ब्रहमसरोवर के पावन तट पहुंचने पर हो जाएगा। इस महोत्सव में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शिल्पकार अपनी-अपनी शिल्पकला के साथ पहुंच चुके है। इन कलाकारों और महोत्सव का आनंद लेने वाले लाखों लोगों के स्वागत के लिए प्रशासन ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए है।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने वीरवार को केडीबी कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के ब्रहमसरोवर के तट पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में क्राफ्ट और सरस मेले का आयोजन 7 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक किया जाना है।
उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र, एचटीसी और डीआरडीए की तरफ से ब्रहमसरोवर पर क्राफ्ट और सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। ये मेले सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक चलेंगे। उन्होंने कहा कि 13 दिसम्बर को भाजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष अमित शाह ब्रहमसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद राष्टï्रीय अध्यक्ष अमित शाह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का शुभारम्भ करेंगे।
उन्होंने कहा कि सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से 13 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक राज्यस्तरीय विकासात्मक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं की प्रदर्शनी भी शुरु होगी। उन्होंने कहा कि महोत्सव में श्रृद्घालु और पर्यटकों के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस मौके पर एडीसी अनिश यादव, सीईओ केडीबी संयम गर्ग, डीआरओ डा. चांदी राम चौधरी, केडीबी सदस्य उपेन्द्र सिंघल, निफा के अध्यक्ष प्रीतपाल पन्नु सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।