कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गेहलोत को राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया
जयपुर। राजस्थान के निर्वाचित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 17 दिसंबर को यहां पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शपथ लेंगे। गहलोत ने यहां विधायक दल की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।