रेवाड़ीचुनावराजनीति

देश और प्रदेश में भाजपा की लहर खत्म- अशोक तंवर

रेवाड़ी (भारत कुमार) कोसली क्षेत्र के गांव लिसान में डा. अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि तीन राज्यों में भाजपा की हार ने यह बता दिया है, कि देश की जनता को झूठे वायदों से छला गया था,  देश और प्रदेश में भाजपा की लहर खत्म हो गई है,

अब देश व प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन कर भाजपा को सबक सिखायेगी, अशोक तंवर ने कहा हरियाणा में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएंगी, एक सवाल के जवाब में अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद मुख्मंत्री वही बनेगा, जिसे हाई कमान चाहेगा,

हमारा काम संघर्ष कर पार्टी को सत्ता में लाना है, उन्होंने कहा मोदी की नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई और जीएसटी ने व्यापार समाप्त कर दिया, देश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, सरकार की नीतियों से रोजगार के अवसर घट गए है, बेरोजगारी बढ़ रही है,

हम जनता के हितों की खातिर सड़कों पर उतरेंगे और सरकार को घेरेंगे, इस मौके पर उनके साथ चिरंंजीव राव, वंदना पोपली, डा. टीसी राव, चेतराम रेवाड़िया, रामसिंह नंबरदार नांगल तेजू, ईश्वर सिंह महलावत, सरपंच सुरजीत सहित सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *